जिंक एकेडमी के कैफ ने किया हैदराबाद एफसी के साथ अनुबंध

पांच साल का अनुबंध हासिल कर इतिहास रच दिया 

जिंक एकेडमी के कैफ ने किया हैदराबाद एफसी के साथ अनुबंध
पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद सईद के घर जन्मे मकराना के उभरते युवा खिलाड़ी कैफ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पल है।

जयपुर। हिंदुस्तान जिंक फुटबॉल एकेडमी के प्रतिभावान, 16 वर्षीय डिफेंडर मोहम्मद कैफ ने 2021 इंडियन सुपर लीग चैंपियंस हैदराबाद एफसी के साथ पांच साल का अनुबंध हासिल कर इतिहास रच दिया है। पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद सईद के घर जन्मे मकराना के उभरते युवा खिलाड़ी कैफ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पल है।  मोहम्मद कैफ इससे पूर्व 40 से अधिक वर्षों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान के पहले फुटबॉलर बने थे। उन्होंने 2023 और 2024  में अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान जिंक के समर्थन के तहत फुटबॉल में राजस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को मजबूत किया। 

उन्होंने दो सैफ कप खिताब जीते और एएफसी 2025 क्वालीफायर में भी खेले। मई 2025 में होने वाले अंडर-20 सैफ कप के लिए वह भारत की अंडर-20 टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हैं। 10 वर्षीय कैफ का सफर एआईएफएफ 3-स्टार रेटेड जिंक फुटबॉल एकेडमी में 2018 में शुरू । कैफ के सफल ट्रांसफर पर बोलते हुए, अरुण मिश्रा सीईओ हिंदुस्तान जिंक, ने कहा, हमें बेहद गर्व है कि हैदराबाद एफसी जैसे शीर्ष भारतीय क्लब ने इतनी कम उम्र में मोहम्मद कैफ की अपार क्षमता को पहचाना है। वह अपनी पीढ़ी खासकर राजस्थान के लिए एक प्रेरणा हैं। जिंक फुटबॉल एकेडमी के कैफ के अलावा प्रेम हंसदक, साहिल पूनिया और आशीष मायला पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश