नौकर ने दो साथियों संग महिला को बंधक बना 2 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी लूटी, चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

नवज्योति अपील: अपने नौकर का सत्यापन कराएं, इन्होंने नहीं कराया था 

नौकर ने दो साथियों संग महिला को बंधक बना 2 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी लूटी, चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है और बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जयपुर। शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके के अम्बाबाड़ी सब्जी मण्डी के पास दो दिन पहले ही काम पर रखे नौकर ने अपने दो साथियों के साथ घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लूटी और फरार हो गए। पीड़िता ज्योति अग्रवाल (47) पत्नी देवेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ सब्जी मण्डी के पास रहती हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही बिहार के मधुबनी निवासी अशोक को नौकर रखा था। सोमवार को जब परिवार के लोग काम पर चले गए तो महिला को अकेला पाकर आरोपी अशोक ने शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दो साथियों बुला लिया और महिला को बंधक बनाया। एक ने गला दबाया तो दूसरे ने पैर दबा दिए। तीसरे आरोपी ने हाथ में चाकू लेकर हाथ पर हमला कर दिया। इससे महिला डर गई। इसके बाद आरोपी चाबी लेकर तिजोरी में रखी करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद महिला ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग आए और उसकी सास पास के मकान में गई हुई थी, वह भी दौड़कर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। अस्पताल से महिला का प्राथमिक उपचार होने के बाद छुट्टी दे दी। देर रात मौके पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ भी पहुंचे। पीड़िता ज्योति अग्रवाल ने नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। परिवादी के पास नौकर के मोबाइल नम्बर के अलावा कुछ भी जानकारी नहीं हैं। सूत्रों ने अनुसार बिहार में आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज संबंधित थानों में भेजे जाएंगे।

आरोपियों के बिहार जाने की सूचना
वारदात के बाद आरोपियों के बिहार के लिए रवाना होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है और बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लंगड़ाकर चलता है नौकर
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी लंगड़ाकर चलता है। वारदात के लिए अशोक के साथी पैदल ही आए थे। एडीसीपी उत्तर बजरंग सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, परिजनों ने दो करोड़ से अधिक की ज्वैलरी बताई है। यदि उन्होंने नौकर का भौतिक सत्यापन करवाया होता तो नौकर ऐसी वारदात को अंजाम नहीं देता। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं