पाकिस्तान में रेंजर्स के ठिकाने पर आतंकवादी हमले में मारे गए 3 सुरक्षाकर्मी, जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकवादी ढेर

इमारत के मुख्य गेट पर टकराई विस्फोटकों से लदी गाड़ी

पाकिस्तान में रेंजर्स के ठिकाने पर आतंकवादी हमले में मारे गए 3 सुरक्षाकर्मी, जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकवादी ढेर
पाकिस्तान के कराची में रेंजर्स के ठिकाने पर शनिवार रात आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। विस्फोटकों से भरी गाड़ी मुख्य गेट से टकराई, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। हमले में 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, जबकि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकवादियों को मार गिराया। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में रेंजर्स के ठिकाने पर आतंकवादी हमले में 3 सुरक्षाकर्मी मारे गये। वहीं सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। सिंध के महानिरीक्षक (आईजी) जावेद आलम ओधो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 8:10 बजे हुई। आतंकवादियों के एक समूह ने कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के पास रेंजर्स की इमारत के मुख्य गेट पर विस्फोटकों से लदी गाड़ी टकरा दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में 4 आतंकवादी मारे गये। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने परिसर के भीतर हमलावरों को घुसने से रोक दिया। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली ने अधिकारियों को दोषियों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा