IAF के एयर शो में भाग लेने वाले 5 लोगों की मौत, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

IAF के एयर शो में भाग लेने वाले 5 लोगों की मौत, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने तोड़ी चुप्पी
मा. सुब्रमण्यम ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है और कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने विपक्ष के आरोप और मीडिया रिपोर्टों के बीच स्वीकार किया कि मरीना में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) एयर शो में भाग लेने वाले पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है और कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम और ग्रेटर चेन्नई सिटी कॉरपोरेशन की मेयर आर.प्रिया कुछ देर पहले संवाददाताओं से कहा कि मौतें लू और निर्जलीकरण के कारण हुई हैं। मरीना में एयर शो देखने आए 102 लोग भीषण गर्मी के कारण प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि शाम के लिए पर्याप्त पेयजल सुविधाओं सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं थी। मंत्री ने पुष्टि की कि अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। कोई भगदड़ नहीं मची। भीषण गर्मी और निर्जलीकरण के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।

सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य सरकार तथ्य नहीं छिपा रही है और इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करेगी।

Read More टीएमसी का संकट गहराया : कल्याण बनर्जी ने ममता को दिया अल्टीमेटम, बोले- दीदी मुझे चुने या अभिषेक को

उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार और सेना द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा टीमों और पर्याप्त डॉक्टरों के साथ अस्पताल में पर्याप्त बिस्तरों सहित सभी सुविधाओं को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया था।

Read More तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की उपस्थिति में दो समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं और एयर शो की व्यवस्था करने में सरकार की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है। पांच लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Read More दुनिया में बढ़ा भारत का मान: स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई मजबूती 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद