अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?

रूस की मिसाइलों का जवाब देने को तैयार अमेरिका

अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?
रूस के बढ़ते हवाई हमलों के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी है। 2.1 अरब डॉलर के इस सौदे का खर्च यूरोपीय देश और कनाडा उठाएंगे। हालांकि, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि मिसाइलों की आपूर्ति में कई साल लग सकते हैं। यूक्रेन को इनकी जरूरत तत्काल है।

वाशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। रूस के बढ़ते हवाई हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन को इन हथियारों की सख्त जरूरत है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि इन मिसाइलों के पहुंचने में कई साल लग सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि उन्नत पीएसी -3 इंटरसेप्टर मिसाइलों की कीमत 2.1 अरब डॉलर (1.6 अरब पाउंड) होगी। इसका पूरा खर्च यूरोप और कनाडा में मौजूद यूक्रेन के सहयोगी देश उठाएंगे। जेलेंस्की ने अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति तेज करने की मांग दोहराई। रूस की घातक बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए यही एकमात्र कारगर हथियार है।

यूक्रेन में दुर्लभ संघर्ष-विराम के दौरान रूस के कब्जे वाले ओलेशकी से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। रूसी मंत्री की मौजूदगी पर विरोध के चलते जी20 की फैमिली फोटो रद्द कर दी गई। यह घटनाक्रम जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस महीने की शुरुआत में हुए विवाद के बाद सामने आया है। उस समय अमेरिका ने रूसी डीजल हासिल करने के एक समझौते के तहत रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब समय आ गया है कि यूक्रेन को एक नया नेता मिले, जो रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता कर सके। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमला कर दिया था। इससे पहले उसने क्रीमिया और पूर्वी डोनबास के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। ओस्लो में 20 अक्टूबर को अमेरिकी दूतों के साथ जेलेंस्की की बातचीत के बाद तनाव कुछ कम हुआ।

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार के एक बयान में कहा कि Þयह प्रस्तावित बिक्री एक ऐसे सहयोगी देश की सुरक्षा को मजबूत करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को समर्थन देगी, जो यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन इस खरीद का भुगतान कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे से मिलने वाले दान (जम्पस्टार्ट कार्यक्रम के जरिए) और यूरोपीय संघ के'यूक्रेन सहयोग ऋण  से मिलने वाली धनराशि से करेगा। बयान के अनुसार इस सौदे में मुख्य ठेकेदार अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि Þइस बिक्री में अमेरिका के अपने कोष का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।     इस बीच, जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मौजूदगी का विरोध करते हुए यूरोपीय राजनयिकों ने आधिकारिक तस्वीर के लिए खड़े होने से इनकार कर दिया। इस बैठक की मेजबानी अटलांटा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान, ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने लावरोव से सीधे तौर पर कहा, मैं रूसी विदेश मंत्री से साफ तौर पर कहना चाहता हूं: हम सभी जानते हैं कि इस युद्ध में हमलावर कौन है। उन्होंने लावरोव की सरकार पर यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का आरोप भी लगाया।

जेलेंस्की ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि यूक्रेन लगभग एक महीने से अमेरिका की ओर से अहम मिसाइल आपूर्ति को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि उनके देश में इन मिसाइलों की भारी कमी हो गई है। देर रात एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिका की इस घोषणा का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलों की जरूरत अभी है। उन्होंने बताया कि रूस सर्दियों से पहले यूक्रेन के अहम ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर रहा है। पिछले दो हफ़्तों में रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड के महत्वपूर्ण हिस्सों पर 30 से ज्यादा हमले किए हैं। कीव को इन इंटरसेप्टर मिसाइलों की सख्त जरूरत है, लेकिन अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध में इनके इस्तेमाल की वजह से दुनिया भर में इन मिसाइलों की भारी कमी हो गई है। यह साफ नहीं है कि पैट्रियट मिसाइलों के उत्पादन का समय क्या होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह ऑर्डर नई मिसाइलों के लिए है, न कि पहले से मौजूद मिसाइलों के लिए। इसका मतलब यह है कि यूक्रेन को इनकी तुरंत आपूर्ति मिलने की संभावना बहुत कम है।   अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार पैट्रियट मिसाइलों को बनाने में काफी लंबा समय लगता है और हर साल इनकी केवल 600 मिसाइलें ही तैयार हो पाती हैं।

Read More SIR पर संग्राम तेज, राहुल गांधी का महारैली के लिए दिल्ली चलो का नारा

Tags: missile

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन  राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
राजस्थान में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित संपर्क हेल्पलाइन-181 की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।...
पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी
समुद्र में बन रहा बड़ा खतरा! 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी
अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?
खादी की सादगी, कला की कारीगरी : 1 नवंबर को जयपुर में सजेगा 'ग्रासरूट' का फैशन शोकेस