दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण के मुद्दे पर आप का हंगामा : सदन से निकलवाए गए 3 विधायक, पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित

आखिरी दिन प्रदूषण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया

दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण के मुद्दे पर आप का हंगामा : सदन से निकलवाए गए 3 विधायक, पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और संजीव झा को मार्शल के जरिए बाहर निकालकर पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। आप के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही बाधित की।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सदस्यों ने दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के 5वें एवं आखिरी दिन प्रदूषण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया, जिसके कारण अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायक कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और संजीव झा को मार्शल के जरिए बाहर निकलवा दिया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया। आप के सदस्य सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

गुप्ता ने कहा कि आज प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी, लेकिन पहले कुछ जरूरी काम निपटाया जाएगा, उसके बाद प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा कराई जाएगी, लेकर आप के सदस्य शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। गुप्ता ने आप के सदस्यों से बार बार शांत रहने की अपील की, लेकर आप के सदस्यों ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सतीश उपाध्याय ने अध्यक्ष के समक्ष झा के खिलाफ आपत्ति दर्ज करायी और कहा कि झा ने अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है और कहा है कि वह गुंडागर्दी से सदन चला रहे हैं। इस तरह की टिप्पणियों का अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए। इसके बाद गुप्ता ने मार्शल के जरिए झा को सदन से बाहर निकलवा दिया और पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया। आप के सदस्य इसके बावजूद शांत नहीं हुए, तो गुप्ता ने कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह को भी मार्शल के जरिए बाहर निकलवा दिया और उन्हें भी पूरे दिन की कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया।

 

Read More अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा

Post Comment

Comment List

Latest News

महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
जयपुर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।...
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी