Adipurush Movie: तेरी बुआ का...मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया..जाने कौन-कौन से डायलॉग्स को लेकर मचा है बवाल

दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म को बैन करने की मांग

Adipurush Movie: तेरी बुआ का...मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया..जाने कौन-कौन से डायलॉग्स को लेकर मचा है बवाल
फिल्म एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे संवाद है जिन पर लोग आपत्ति जता रहे हैं और फिल्ममेकर्स का मजाक उड़ा रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष अपने डायलॉग्स के कारण विवादों से घिर गई है। फिल्म के किरदारों ने जो डायलॉग बोले है उन्हें लेकर फिल्म के डायरेक्टर और राइटर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही वीएफएक्स को लेकर भी फिल्म की खिल्ली उड़ाई जा रही है। फिल्म को 16 जून को रिलीज होने के बाद से ही ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। ये मामला यहीं नहीं रुका। अब फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की गई है। इस अपील में फिल्म को बैन करने की मांग की गई है। फिल्म को बैन कराने की याचिका लगाने वाले शख्स का नाम विष्णु गुप्ता है जो हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। याचिका में फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा गया है कि आदिपुरुष में गलत ढंग से देवताओं का चित्रण किया गया है।

इन डायलॉग्स को लेकर ट्रोल हो रही है आदिपुरुष
फिल्म एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे संवाद है जिन पर लोग आपत्ति जता रहे हैं और फिल्ममेकर्स का मजाक उड़ा रहे हैं। हम यहां ऐसे ही कुछ डायलॉग्स साझा कर रहे-

1)  एक सीन में हनुमान रावण के बेटे इंद्रजीत से कहते है- कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की।

2) हनुमान रावण की सभा में कहते हैं- जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे।

3) लक्ष्मण पर हमला करने के बाद इंद्रजीत कहता है- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है। 

4) विभीषण रावण से कहता है- आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं।

Read More ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा

5) इंद्रजीत हनुमानजी से कहता है- तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया।

Read More वादा बातचीत का, गिरफ्तारी की कार्रवाई! सैलजा ने सरकार से पूछा- यह कहां का इंसाफ?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक