हमेशा चलाया कीपैड फोन, खूब करते हैं दान...,आखिरकार 95 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े निवेशक Warren Buffett हुए रिटायर

वॉरेन बफेट 60 साल बाद CEO पद से हो रहे हैं रिटायर

हमेशा चलाया कीपैड फोन, खूब करते हैं दान...,आखिरकार 95 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े निवेशक Warren Buffett हुए रिटायर

अगर आप भी शेयर बाजार और बिजनेस की खबरों में रूची रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज दुनिया के सबसे बड़े निवेशक 95 साल की उम्र में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

न्यूयॉर्क। अगर आप भी शेयर बाजार और बिजनेस की खबरों में रूची रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज दुनिया के सबसे बड़े निवेशक 95 साल की उम्र में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वैसे तो लोग 60 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं वो करीब 60 सालों से सीईओ के पद पर बने हुए हैं और आज आखिरकार 31 दिसबंर 2025 को वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ निवेदश Warren Buffett के बारे में, जो करीब 60 साल बाद सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि, वॉरेन करीब 60 सालों से बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभाल रहे थे। अपने पद से इस्तीफा देने का ये मतलब नहीं है वॉरेन अब काम नहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार, वॉरेन अब ग्रेग एबेल, बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभालेंगे। हालांकि, बफेट कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे और नए निवेशों के लिए सलाह देते रहेंगे।

साधारण जीवन और असाधारण नीतियां

बता दें कि वॉरेन बफेट ने करीब 11 साल की उम्र में अपना पहला शेयर खरीदा था। उनकी कंपनी के पास वर्तमान में 3.4 लाख करोड़ रुपये का विशाल भंडार है, जिसे उन्होंने मंदी के समय बेहतरीन कंपनियों को सस्ते में खरीदने के लिए सुरक्षित रखा है। बफेट का प्रसिद्ध 'रूल नंबर 1' है—"कभी पैसा मत खोना", और 'रूल नंबर 2' है—"पहले नियम को कभी मत भूलना"।

परोपकार की बेमिसाल विरासत

Read More बॉस ने दिया गजब बोनस : नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको

शायद आपको इस बात का पता नहीं होगा, लेकिन बफेट ने अपनी 99% संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है और अब तक करीब बिलियन से अधिक की राशि समाज सेवा के लिए दान दे चुके हैं। वॉरेन बफेट की सादगी का पता इसी बात से चलता है कि खरबपति होने के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक कीपैड फोन का इस्तेमाल किया। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 8.1 बिलियन है, जिससे वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। 

Read More रमजान स्पेशल: "रोज़ा, सेहरी, इफ्तार…"रोज़ों में इस्तेमाल होने वाले खास इस्लामिक शब्द, जानें रोज़ों से जुड़े ऐसे ही ज़रूरी शब्द और उनके मायने

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी