Asian Games 2023: ज्योति और ओजस ने तीरंदाजी में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता गोल्ड

ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने 159 का स्कोर किया

Asian Games 2023: ज्योति और ओजस ने तीरंदाजी में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता गोल्ड

भारत के ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

हांगझोउ। भारत के ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज ज्योति और ओजस की जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के सो चायवान और जू जायेहून के हराकर स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने 159 का स्कोर किया। जबकि कोरियाई जोड़ी ने 158 का स्कोर किया। भारतीय जोड़ी के सामने कोरियाई जोड़ी टिक नहीं सकी और मुकाबला हार गई। इस पदक जीतने के साथ ही भारत ने एशियाई में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

इससे पहले भारतीय तीरंदाज ज्योति और ओजस ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की आदेल झेशेनबिनोवा और आंद्रे त्युत्युन की जोड़ी को को 159-154 से हराते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया था। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की जोड़ी मोहम्मद जुवैदी बिन माजुकी और फातिन नूरफतेहाह मेट सालेह को मात दी थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल