Assembly Election Results: तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त बरकरार, तीनों में स्पष्ट जनादेश के संकेत

Assembly Election Results: तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त बरकरार, तीनों में स्पष्ट जनादेश के संकेत

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे चल रही है वहीं कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाये हुए है।

नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे चल रही है वहीं कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नवीनतम रुझानों में  भाजपा मध्य प्रदेश में 155 और राजस्थान में 114 सीटों पर आगे है। तेलंगाना में विपक्षी कांग्रेस ने 67 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा जहां 52 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई दौर की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त के बाद प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व का श्रेय दिया और दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनायेगी। 

इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की सत्ता में वापसी का दावा किया है। 

डॉ सिंह ने ट्वीट किया कि अंधेरा छंट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथ इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्दी 'भाजपा आवत हे।

Read More मिशन गगनयान : पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण, 400 किमी अंतरिक्ष मिशन से पहले सुरक्षित लैंडिंग तकनीक साबित

दूसरी तरफ राजस्थान में हर चुनाव में जनता का रूख कांग्रेस और भाजपा के बीच घूमने का सिलसिला इस बार भी जारी होता नजर आ रहा है। 

Read More पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल