आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर लगाया ईडी से छापेमारी कराकर आप पार्टी को धमकाने का आरोप

नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी करेगी

आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर लगाया ईडी से छापेमारी कराकर आप पार्टी को धमकाने का आरोप

भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए हमारी पार्टी को दबाना चाहती है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और उनकी एजेंसियों से कहना चाहती हूं कि हम उनसे नहीं डरेंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से छापेमारी कराकर पार्टी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया। मार्लेना ने कहा कि सुबह से ही पार्टी नेताओं और पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है। आप के कोषाध्यक्ष एवं सांसद एनडी  गुप्ता और अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) के आवास पर छापेमारी चल रही है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईडी कई अन्य पार्टी नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी करेगी।

भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए हमारी पार्टी को दबाना चाहती है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और उनकी एजेंसियों से कहना चाहती हूं कि हम उनसे नहीं डरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से तथाकथित शराब उत्पाद शुल्क नीति स्कैम के नाम पर आप नेताओं को धमकी दी जा रही है। किसी के घर पर छापा मारा जाता है, किसी को समन भेजा जाता है और किसी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। दो साल में सैकड़ों छापेमारी के बाद भी ईडी एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाई है। दो साल बाद भी ईडी को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और अदालत ने भी बार-बार सबूत पेश करने को कहा है। आप नेता ने कहा कि ईडी ने गवाहों के बयानों की ऑडियो रिकॉर्डिंग हटा दी है। उन्होंने ईडी को गवाहों के बयान को देश के सामने पेश करने की चुनौती दी कि ईडी को पिछले 1.5 वर्षों की सभी पूछताछ की ऑडियो रिकॉर्डिंग देश और अदालत के सामने रखनी चाहिए।

Tags: atishi

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश