दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी आतिशी, अरविंद केजरीवाल की रही है भरोसमंद नेता

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी आतिशी, अरविंद केजरीवाल की रही है भरोसमंद नेता

विधायक दल ने आतिशी को अपना नेता चुना है। वह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद नेता रही है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। विधायक दल ने आतिशी को अपना नेता चुना है। वह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद नेता रही है। आतिशी के नाम को मनीष सिसोदिया ने आगे किया था। इसके बाद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायक दल ने फैसले का स्वागत करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की। आतिशी कालका सीट से आप पार्टी की विधायक है। इसके साथ ही वह पार्टी का सबसे बड़ा महिला चेहरा है। आतिशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है और पोस्ट ग्रेजुएट ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी से किया है। आतिशी मौजूदा सरकार में मंत्री है। वह चुनिंदा उच्च शिक्षित नेताओं में शामिल है। उन्हें संगठन-प्रशासन का अच्छा अनुभव है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से आतिशी को यह जिमम्मेदारी दी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें विषम परिस्थितियों में दी गई है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार ने षड्यंत्र और एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने और दिल्ली की सरकार को तोड़ने का अभियान चलाया, उनको विफल करने के लिए आप ने विधायकों की एकजुटता के साथ सरकार के कामों को जारी रखा। भाजपा चाहती थी कि केजरीवाल इस्तीफा दे, लेकिन उन्होंने लोगों के हितों के लिए जेल के अंदर से सरकार चलाई।

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। आतिशी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उन्हें केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी।

 

Read More लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले

Tags: atishi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर...
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर