आतिशी का दिल्ली सरकार पर आरोप : शिक्षा मंत्री ने स्कूल मालिकों को फीस बढ़ाने की छूट का दिया भरोसा, आश्वासन देते हुए कहा- उनके खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई

स्कूल को हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की छूट दी जाएगी

आतिशी का दिल्ली सरकार पर आरोप : शिक्षा मंत्री ने स्कूल मालिकों को फीस बढ़ाने की छूट का दिया भरोसा, आश्वासन देते हुए कहा- उनके खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई

विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 6 अप्रैल को दोपहर एक बजे आशीष सूद के निवास पर उनकी निजी स्कूल के मालिकों के साथ बैठक हुई है।

नई दिल्ली। विधानसभा में नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की निजी स्कूलों के मालिकों के साथ मुलाकात का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने स्कूल मालिकों को फीस बढ़ाने की छूट देने का भरोसा दिया है। आतिशी ने कहा कि 6 अप्रैल को शिक्षा मंत्री के घर पर हुई इस बैठक में स्कूल मालिकों को भरोसा दिया गया कि उन्हें हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 6 अप्रैल को दोपहर एक बजे आशीष सूद के निवास पर उनकी निजी स्कूल के मालिकों के साथ बैठक हुई है।

इसमें निजी स्कूल के मालिकों को आश्वासन दिया गया है कि उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होगी। उनको बोला गया कि अभी माता-पिता के प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी की ओर से मुद्दा उठाए जाने की वजह से मुद्दा गरम है, जैसे ही ठंडा होगा एक आदेश दिल्ली सरकार की ओर से निकाला जाएगा जिसमें दिल्ली के हर निजी स्कूल को हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में कभी भी ऐसी छूट निजी स्कूलों को नहीं दी गई। 10 साल से आम आदमी पार्टी इन निजी स्कूलों के खिलाफ लड़ रही थी। उनकी फीस नियंत्रित करके रखी थी। इनसे कोर्ट में लड़ रही थी और ऑडिट करवा रही थी। अब आश्वासन दिया जा रहा है कि जैसे ही मामला ठंडा होगा, निजी स्कूलों को खुली छूट दी जाएगी। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ़ हो जाता है कि भाजपा की निजी स्कूलों के साथ साठगांठ है। उन्होंने कहा कि श्री सूद को बताना चाहिए कि उन्होंने इन निजी स्कूलों से कितने पैसे लिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि क्या उनके आवास पर स्कूल मालिकों के साथ बैठक हुई थी।

 

Read More राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद

Tags: atishi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर