अटारी बॉर्डर : न गेट खुले, न सैनिकों के हाथ मिले, पहलगाम अटैक के बाद अटारी बॉर्डर पर बदलाव के साथ हुई रिट्रीट सेरेमनी

बार्डर बंद होने का व्यापारियों ने किया समर्थन

अटारी बॉर्डर : न गेट खुले, न सैनिकों के हाथ मिले, पहलगाम अटैक के बाद अटारी बॉर्डर पर बदलाव के साथ हुई रिट्रीट सेरेमनी

भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तान के समकक्ष गार्ड कमांडर के बीच होने वाली प्रतीकात्मक हैंडशेक को स्थगित कर दिया गया है।  सेरेमनी के दौरान गेट बंद रहेंगे।

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में अटारी, हुसैनीवाला और सदकी सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे रिट्रीट समारोह में भी कई बदलाव हुए हैं जिसकी झलक आज देखने को भी मिली। अटारी रिट्रीट समारोह में यह पहली बार हुआ है कि ना ही गेट नहीं खोले गए और ना ही बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स ने हाथ मिलाए। इससे पहले बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया कि हाल ही में पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर, पंजाब स्थित अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान प्रतीकात्मक प्रदर्शन को सीमित करने का फैसला लिया गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं
भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तान के समकक्ष गार्ड कमांडर के बीच होने वाली प्रतीकात्मक हैंडशेक को स्थगित कर दिया गया है।
 सेरेमनी के दौरान गेट बंद रहेंगे।
यह कदम सीमा पार से होने वाली उकसावे की कार्रवाइयों को लेकर भारत की गंभीर चिंता को दशार्ता है और यह स्पष्ट संदेश देता है कि शांति और उकसावे साथ-साथ नहीं चल सकते।

बार्डर बंद होने का व्यापारियों ने किया समर्थन
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। जिसमें कई फैसले लिए गए। भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर एकीकृत चेकपोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इस फैसले से सीमा पर व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और भारत-पाकिस्तान के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

अटारी बॉर्डर पर ढाबा चलाने वाले व्यापारी मंजीत सिंह ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हमारा व्यापार किसी तरह चलता रहेगा, लेकिन पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत गलत था। सैनिकों पर हमला एक बात है, क्योंकि वे जवाब देना जानते हैं, लेकिन पर्यटकों पर हमला करना पूरी तरह गलत है। अगर हमारे व्यापार में पर्यटकों की संख्या कम होती है, तो कोई बात नहीं। हम देश के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सही है।

Read More मोबाइल लिंक खोलते ही खाते से 98,583 की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह चेकपोस्ट छोटे व्यापारियों, कारीगरों, और छोटे कारोबार के लिए अहम थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सर्वोपरि है। बता दें कि अटारी बॉर्डर पर पहले हर सुबह लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब यह मार्ग पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोग और व्यापारी सरकार के फैसले के साथ हैं, लेकिन चिंता जताते हैं कि लंबे समय तक सीमा बंद रहने से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है।

Read More मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल