आजम खान ने अखिलेश से की मुलाकात : राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, बोले- अब भी जिंदा हैं पहाड़ से मजबूत लोग

इस दौरान उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे

आजम खान ने अखिलेश से की मुलाकात : राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, बोले- अब भी जिंदा हैं पहाड़ से मजबूत लोग

सपा नेता आजम खान ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की, जिसमें उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। करीब 45 मिनट चली इस बैठक को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। आजम खान ने कहा- मैं यह बताने आया हूं कि इस धरती पर अब भी सहनशील लोग जिंदा हैं। मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक चली यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है, जिससे राजधानी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए। यह जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।

वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आजम खान ने कहा- आज मेरे आने का मकसद सिर्फ इतना था कि लोगों को बता सकूं कि आज भी इस धरती पर कुछ ऐसे लोग जिंदा हैं, जिनकी सहनशीलता किसी पहाड़ से ज्यादा मजबूत है। अपने सादे जीवन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- मेरे घर में कल भी जनरेटर नहीं था, आज भी नहीं है और जब तक मेरे समाज के हर व्यक्ति के घर में जनरेटर नहीं लग जाएगा, मैं भी जनरेटर नहीं रखूंगा।

आजम खान ने कहा- आज ऐसा दौर है, जब लोग हजारों किलोमीटर चलकर मिलने आते हैं और गले लगते हैं, उनमें से कई मेरे धर्म के भी नहीं हैं। यही असली बदलाव है और यह बदलाव महसूस भी हो रहा है। जेल में बिताए समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- अगर मुझे कभी इतना वक्त मिला कि मैं कुछ लिख सकूं, तो मैं दावा करता हूं कि आप उसे पढ़ नहीं सकेंगे।

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

बिहार के मौजूदा चुनावी माहौल पर तंज करते हुए आजम खान ने कहा- यहां बादशाह से लेकर वज़ीर तक कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है, लेकिन जंगल में कौन रहता है, इंसान तो नहीं। अगर मैं उस जंगलराज में चला जाऊं, तो देख लेना, मैं अपना सिर रेल की पटरी पर नहीं रखूंगा।

Read More छठे दिन भी नहीं थमा इंडिगो संकट : 650 से अधिक उड़ानें रद्द, इंडिगो ने 610 करोड़ लौटाए, दस दिसंबर तक परिचालन स्थिरता का लक्ष्य

आजम खान ने कहा- लोग कह रहे हैं कि बिहार में बदलाव आने वाला है और जब लोग कहते हैं तो शायद सही कहते हैं। अपने ऊपर दर्ज मामलों को लेकर उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा- अगर तनखइया कहने पर मेरी सदस्यता जा सकती है, मुर्गी चोरी पर 21 साल की सजा और 30 लाख का जुर्माना हो सकता है, तो फिर दूसरे लोग क्यों माहौल खराब करें।

Read More राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प