बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा

गोवा प्लांट भी पहले आ चुका है जांच के घेरे में

बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं! पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं ने कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि की है। FSSAI ने संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाकर कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी है। इससे पहले गोवा प्लांट के पानी में भी हानिकारक तत्व मिलने का मामला सामने आया था।

नई दिल्ली। देश के बड़े बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं की जांच में इसकी मौजूदगी सामने आई। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दे दी।

यह नमूना तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिया गया था। बैच नं बर PB 201 के इस नमूने को प्राथमिक जांच में मानकों के विपरीत पाया गया। इसके बाद रेफरल लैब में भी जांच कराई गई, जहां बैक्टीरिया की पुष्टि हुई। बिसलेरी के गोवा प्लांट का मामला भी पहले सामने आ चुका है। वहां पानी के नमूने में ब्रोमेट और बाद की जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी मिली थी। कंपनी ने हालांकि जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अपने उत्पाद को सुरक्षित बताया था।

उसका दावा है कि पानी की गुणवत्ता के लिए 10 चरणों की प्रक्रिया और 90 से अधिक परीक्षण किए जाते हैं। इस बीच FSSAI ने पैकेज्ड पानी के बाजार पर निगरानी बढ़ा दी है। अलग-अलग ब्रांडों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच की जा रही है। साथ ही मिलते-जुलते नाम और पैकेजिंग से ग्राहकों को भ्रमित करने वाले ब्रांड भी जांच के दायरे में हैं।

Tags: bisleri

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चंद्र मिशन की तैयारी तेज! इसरो ने किया ऐसे इंजन का सफल परीक्षण, जो बदलेगा अंतरिक्ष की तस्वीर चंद्र मिशन की तैयारी तेज! इसरो ने किया ऐसे इंजन का सफल परीक्षण, जो बदलेगा अंतरिक्ष की तस्वीर
इसरो ने अगली पीढ़ी के रॉकेट इंजन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। महेंद्रगिरि में हाई-थ्रस्ट एलओएक्स-मीथेन इंजन...
RUHS प्रबंध मंडल चुनाव में डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ ने सर्वाधिक मतों से दर्ज की जीत, डॉ. चंदेल भी हुए निर्वाचित
सुरक्षित मातृत्व अभियान : हाई रिस्क गर्भवतियों की सघन जांच, किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन
शाहपुरा और आंधी में प्रधान-उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय, 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला
MP में अचानक ब्लैकआउट, सायरन की गूंज से हड़कंप; क्या आने वाला था बड़ा संकट?
आज शाम 57 दिन बाद हटेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद