बलूचिस्तान ने भारत को लिखा पत्र...कहा-पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम आपके साथ हैं

चीन-पाक गठबंधन पर बड़ी चेतावनी

बलूचिस्तान ने भारत को लिखा पत्र...कहा-पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम आपके साथ हैं

नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूरा विश्व अच्छी तरह जानता है इसी बीच नए साल 2026 के मौके पर बलूचिस्तान के प्रमुख नेता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया।

बलूचिस्तान। नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूरा विश्व अच्छी तरह जानता है इसी बीच नए साल 2026 के मौके पर बलूचिस्तान के प्रमुख नेता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया। इस पत्र में बलूच नेता ने न केवल भारत के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिया है, बल्कि पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे "खतरनाक" सैन्य गठबंधन का भी सनसनीखेज खुलासा किया है और कहा है कि आप पाकिस्तान को उखाड़ फेंको हम आपके साथ है।

चीन की सैन्य तैनाती का दावा

इस पत्र के बारे में मीर यार बलूच ने दावा किया कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) अब अपने अंतिम चरण में है और इसके बहाने चीन अगले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में अपनी सेना तैनात कर सकता है। उन्होंने दुश्मन देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, 60 मिलियन बलूच लोगों की सहमति के बिना चीनी सैनिकों की मौजूदगी भारत और बलूचिस्तान दोनों के भविष्य के लिए एक "अकल्पनीय खतरा" पैदा करेगी। उन्होंने भारत से अपील की है कि वह बलूच रक्षा बलों को मजबूत करने में सहयोग करे।

इसके आगे पत्र में नेता मीर यार बलूच ने कहा कि उनका राष्ट्र पिछले 79 वर्षों से पाकिस्तान के "राज्य-प्रायोजित आतंकवाद" और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहा है। इसके आगे बलूच नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए पिछले साल पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा कि अब समय आ गया है कि इस गंभीर समस्या को जड़ से उखाड़ फेंका जाए ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और संप्रभुता सुनिश्चित हो सके।

Read More शंकराचार्य ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका : शीघ्र सुनवाई होने की संभावना, बोले- पुलिस ने पहले क्यों नहीं दर्ज किया मुकदमा

Post Comment

Comment List

Latest News

रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
रावी-ब्यास जल विवाद पर अहम मोड़—रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से 8 मार्च तक राजस्थान दौरे पर रहेगा। न्यायमूर्ति विनीत सरन...
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित