दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने जब्त की 1.87 करोड़ की नकदी, सामूहिक अभियानों में जब्त किया धन

1.87 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने जब्त की 1.87 करोड़ की नकदी, सामूहिक अभियानों में जब्त किया धन

पुलिस ने कहा कि रेलवे यूनिट, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने सामूहिक रूप से अलग-अलग अभियानों में धन जब्त किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले तीन अलग-अलग अभियानों में 1.87 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।  पुलिस ने कहा कि रेलवे यूनिट, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने सामूहिक रूप से अलग-अलग अभियानों में धन जब्त किया है।

दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार ये नकदी नियमित गश्त और चुनाव निगरानी के दौरान बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि रेलवे यूनिट की टीम ने रेलवे स्टेशन से 32.61 लाख रुपये जब्त किए। डीसीपी ने बताया कि 28 जनवरी को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रोपड़, पंजाब निवासी जसविंदर पाल को पकड़ा था। पूछताछ करने पर वह नकदी के स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज या सबूत नहीं दे पाया। डीसीपी ने बताया कि नकदी के स्रोत और उद्देश्य की आगे की जांच के लिए आयकर विभाग और संबंधित चुनाव प्रकोष्ठ को तुरंत सूचित किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल