पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मान सरकार से लंबे समय से नाराज थे हरमीत पठानमाजरा

पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका लगा है। सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

पंजाब। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के अगले ही दिन दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा शामिल हैं। दोनों के इस्तीफे सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

हरमीत सिंह पठानमाजरा लंबे समय से मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। सितंबर 2025 में बाढ़ और अपने क्षेत्र में नदी-नालों की सफाई के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनकी सुरक्षा वापस लेने और क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी विवाद हुआ था। एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज हुआ था। दिसंबर 2025 में पटियाला की अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

वहीं, चेतन सिंह जौड़ामाजरा की नाराजगी उस समय सामने आई थी, जब पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के आप में शामिल होने के बाद उन्हें समाना का हलका प्रभारी बना दिया गया था। दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्कल की मेजबानी में एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल...
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव