छुट्टा और जंगली जानवरों की समस्या के समाधान में भाजपा सरकार विफल, प्रदेश की दोनों डबल इंजन सरकारें फेल : अखिलेश

लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक

छुट्टा और जंगली जानवरों की समस्या के समाधान में भाजपा सरकार विफल, प्रदेश की दोनों डबल इंजन सरकारें फेल : अखिलेश
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की छुट्टा और जंगली जानवरों के हमलों से लगातार मौतें हो रही है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की छुट्टा और जंगली जानवरों के हमलों से लगातार मौतें हो रही है। छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने में केंद्र और प्रदेश की दोनों डबल इंजन सरकारें फेल हो चुकी हैं। यादव ने कहा कि लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ़ आने को मजबूर हो रहे हैं। जिससे आम जनमानस का जीवन ख़तरे में पड़ गया है। राजधानी के ही रहमानखेड़ा में दो महीने से बाघ के कारण पूरे इलाके में दहषत है। किसान खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। सरकार का पूरा अमला बाघ पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। उन्होने कहा कि बुधवार को ही एटा के थाना कोतवाली देहात के समदपुरा गांव में एक सांड के हमले में चार किसान घायल हो गयें।

एत्मादपुर में सांड से टकराने के कारण एक छात्र की मौत हो गयी। बीते सोमवार को शाहजहांपुर के बंडा में छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में पेड़ से टकरा कर मोटर साइकिल सवार दो युवकों की जान चली गयी। उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं का कहर जारी है। इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। छुटटा जानवरों से प्रदेश भर में सैकड़ों मौतें हो चुकी है। यादव ने कहा कि सरकार पीड़ित परिजनों को मुआवजा दे और छुट्टा जानवरों, सांडों और जंगली जानवरों से लोगों की जान और किसानों की फसल बचाने के लिए समाधान तलाशे। झूठे वादों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, इंदौर-जोधपुर और जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 9 व 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
पीओके में तनाव: जेएएसी का रिफ्यूजी सीटों को लेकर विरोध-प्रदर्शन, हिंसक झड़पों में 11 की मौत
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी
42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि