हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पर शनिवार को जमकर हमला करते हुए कहा कि उसने पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा की समृद्धि को ध्वस्त करके उसे बर्बाद कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पर शनिवार को जमकर हमला करते हुए कहा कि उसने पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा की समृद्धि को ध्वस्त करके उसे बर्बाद कर दिया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली। अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली, बेरोजगारी से परिवारों की हंसी छीन ली और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता। काले कानून लाकर किसानों का हक़ तक छीन लेने का प्रयास किया तो नोटबंदी और गलत जीएसटी से लाखों छोटे व्यापारियों का मुनाफा छीन लिया।

उन्होंने कहा कि अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा का आत्मसम्मान तक छीन लिया। कांग्रेस की आने वाली सरकार दर्द के दशक का अंत करेगी - हर हरियाणा वासी की उम्मीदों, आकांक्षाओं और ख्वाबों को पूरा करना हमारा संकल्प है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार आने पर जो गारंटी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कहा कि दो लाख पक्की नौकरियां, नशा मुक्त हरियाणा, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को 2,000 रुपए हर माह, गैस सिलेंडर 500 में,गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख की लागत से दो कमरों का मकान, बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन 6,000 रुपये, पुरानी पेंशन की बहाली, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा, जाति जनगणना, क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये करने के साथ ही बचत से लेकर सेहत, अधिकारों की रक्षा से सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की बहार, हंसता खेलता हर परिवार - ये है कांग्रेस की गारंटी।

Read More अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले- वजह बताएं सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर शक गहरा गया है। राजस्थान के 50 जिलाध्यक्षों...
ईरान, तुर्की के बाद दुनिया में एक और ड्रोन सेना के सुपर पावर का जन्म: ड्रोन इंडस्ट्री में बहुत तेजी से पैर पसार रहा ताइवान, हर साल लाखों ड्रोन बनाने का लक्ष्य
फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार
बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट
राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
आज का भविष्यफल