जयपुर डिस्कॉम टेंडर घोटाला: पूर्व एमडी व इंजीनियर पर केस, जांच में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर, पुलिस जांच शुरू

पूर्व MD समेत आला अफसरों पर ACB का शिकंजा

जयपुर डिस्कॉम टेंडर घोटाला: पूर्व एमडी व इंजीनियर पर केस, जांच में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर, पुलिस जांच शुरू
जयपुर डिस्कॉम में ₹237 करोड़ के टेंडर घोटाले में एसीबी ने पूर्व एमडी आर.एन. कुमावत और अतिरिक्त मुख्य अभियंता के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में सामने आया कि चहेती फर्म को लाभ पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव कर परियोजना लागत बढ़ाई गई। एसीबी अब इस भ्रष्टाचार की गहराई से जांच कर रही है।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व एमडी आर.एन. कुमावत और अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि मिलीभगत कर परियोजना लागत को सैकड़ों करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया और नियमों में बदलाव किए गए।

वर्ष 2022 की बजट घोषणा के तहत 20 और 22 जीएसएस बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने टेंडर जारी किए थे। हैरानी की बात यह रही कि दोनों टेंडरों में केवल एक ही फर्म—आरसी इंटरप्राइजेज—ने भाग लिया। 21 सितंबर 2023 को वित्तीय बिड खोली गई, जिसके बाद कॉर्पोरेट लेवल पर्चेज कमेटी (सीएलपीसी) की बैठक हुई। इस कमेटी में तत्कालीन एमडी आर.एन. कुमावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कमेटी के निर्देशों के आधार पर बिड मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया।

4 अक्टूबर 2023 को बिड मूल्यांकन कमेटी की रिपोर्ट सीएलपीसी के सामने रखी गई। आरोप है कि इस दौरान फर्म के साथ मिलीभगत कर वित्तीय शर्तों में बदलाव किया गया, जिससे परियोजना लागत में करीब 237 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। विभागीय जांच में भी गड़बड़ियों की पुष्टि हुई, जबकि एजी ऑडिट में 226 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च दर्शाया गया है। एसीबी को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और विभाग से अनुमति मिलने पर बुधवार को दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2023 में एबी इंटरप्राइजेज के साथ मिलीभगत कर 3.37 करोड़ रुपये की जब्त धरोहर राशि भी वापस कर दी गई। एसीबी का कहना है कि अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर अपने पदों का दुरुपयोग किया और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाया। मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार

बॉक्स: घोटाले की मुख्य बातें

Read More विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

  • 2022 में 20 और 22 जीएसएस के लिए टेंडर जारी
  • दोनों टेंडरों में एक ही फर्म ने लिया भाग
  • 21 सितंबर 2023 को खोली गई फाइनेंशियल बिड
  • 4 अक्टूबर 2023 को कमेटी बैठक में शर्तों में बदलाव
  • परियोजना लागत में 237 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
  • एजी ऑडिट में 226 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की पुष्टि
  • 3.37 करोड़ रुपये की धरोहर राशि भी लौटाई गई
  • एसीबी ने पूर्व एमडी और अतिरिक्त मुख्य अभियंता पर केस दर्ज किया

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली