दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही भाजपा : यह जनता के साथ बड़ा अत्याचार, सत्येंद्र जैन ने कहा- इनमें उपलब्ध है डॉक्टर और दवाईयां

बीमारियों के इलाज के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े

दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही भाजपा : यह जनता के साथ बड़ा अत्याचार, सत्येंद्र जैन ने कहा- इनमें उपलब्ध है डॉक्टर और दवाईयां

मोहल्ला क्लीनिक खोलने के पीछे आम आदमी पार्टी की सरकार का ध्येय यह था कि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े।

नई दिल्ली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सरकार बने अभी एक महीने भी नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 250 मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने की योजना बना रही है, जो उचित नहीं है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता की सेवा के लिए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले थे। मोहल्ला क्लीनिकों में सभी का इलाज मुफ्त किया जाता है। हर मोहल्ला क्लीनिक में एक डॉक्टर, दवाईयां और 365 टेस्ट की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है। मोहल्ला क्लीनिक खोलने के पीछे आम आदमी पार्टी की सरकार का ध्येय यह था कि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी दिल्ली में लगभग 550 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। भाजपा की सरकार इन 550 मोहल्ला क्लीनिकों में से 250 को बंद करने जा रही है। यह दिल्ली की जनता के साथ बहुत बड़ा अत्याचार है। भाजपा यह गलत कदम उठाने जा रही है। भाजपा को तो दिल्ली के अंदर और मोहल्ला क्लीनिक खोलने चाहिए। एक तरफ तो भाजपा मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदल कर आरोग्य मंदिर रख रही है और दूसरी तरफ इन मंदिरो को ही बंद कर रही है। आम आदमी पार्टी अपील करती है कि भाजपा दिल्ली में एक भी मोहल्ला क्लीनिक बंद न करे, बल्कि ज्यादा से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक जल्द से जल्द खोले। 

आप नेता ने कहा कि किराये के मकान में मोहल्ला क्लीनिक का चलाया जाना गलत काम नहीं है। किराए के मकान में सरकारी दफ्तर भी चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी का विचार था कि मोहल्ला क्लीनिक उसी मोहल्ले में होना चाहिए। अगर एक गांव के बाहर मोहल्ला क्लीनिक बना दें तो वहां लोग नहीं जाएंगे, लेकिन गांव के अंदर ही मोहल्ला क्लीनिक बना दें तो उसमें लोग जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करना चाहती है और दिल्ली की जनता को दंडित करना चाहती है। केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए थे, इसलिए भाजपा की सरकार उसे बंद कर देगी, यह ठीक नहीं है। अगर ऐसे ही पहले की सरकार के काम बंद कर देंगे, तो अच्छी बात नहीं है। हमारे बनाए मोहल्ला क्लीनिकों का बड़े-बड़े संस्थान अध्ययन कर रहे हैं, पीएचडी कर रहे हैं कि इतना अच्छा हेल्थ मॉडल दिया गया है। भाजपा सरकार को इसे आगे बढ़ाना चाहिए। इसको बंद करने का कोई मतलब नहीं है।

 

Read More अखिलेश यादव का विदेश नीति को लेकर सरकार पर तीखा हमला, बोले-युद्ध जैसे हालातों में संसद और सरकार की प्राथमिकताएं उसी के अनुरूप तय हो

Tags: mohalla

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर