भाजपा-आप ने मिलकर किसानों को जबरन धरना स्थल से हटाया : इन दोनों ने किसानों के खिलाफ की सांठगांठ, खड़गे ने कहा- सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप ही किसानों की रही है अपराधी 

इन किसान-विरोधी पार्टियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे

भाजपा-आप ने मिलकर किसानों को जबरन धरना स्थल से हटाया : इन दोनों ने किसानों के खिलाफ की सांठगांठ, खड़गे ने कहा- सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप ही किसानों की रही है अपराधी 

पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फिर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मललिकार्जुन खड़गे ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि इन दोनों ने किसानों के खिलाफ सांठगांठ की है और देश के अन्नदाताओं को जबरन धरना स्थल से हटाया है। खड़गे ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि 2 किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब साँठगाँठ कर ली है। पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फिर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।

पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर की जबरन हिरासत में लिए जाने की जितनी निंदा की जाएं कम है। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप दोनों ही किसानों की अपराधी रहीं हैं। देश नहीं भूला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कैसे केजरीवाल की रैली में एक राजस्थान के किसान ने 2015 में फाँसी लगा ली थी और वे निष्ठुर बने तमाशा देख रहे थे। मोदी का किसानों से किया गया एमएसपी का वादा हो, या आम आदमी पार्टी का दिल्ली में तीन काले क़ानून को फुर्ती से लागू करना हो, इन दोनों पार्टियों ने देश के हमारे अन्नदाता से विश्वासघात किया है। देश के 62 करोड़ किसान, इन किसान-विरोधी पार्टियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे।

 

Tags: Farmers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले...
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल