बजट 2026: आम बजट से विकसित भारत को मिलेगी नई ऊर्जा और गति, जानें बजट 2026 पर क्या क्या बोलें पीएम मोदी ?

विकसित भारत की उड़ान का आधार: पीएम मोदी

बजट 2026: आम बजट से विकसित भारत को मिलेगी नई ऊर्जा और गति, जानें बजट 2026 पर क्या क्या बोलें पीएम मोदी ?

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026-27 को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा, यह सुधारों, युवाओं, महिला शक्ति और उच्च विकास को नई गति देगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट को 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार बताते हुए कहा कि भारत जिस सुधार की रफ्तार पर सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट विश्वास आधारित शासन और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे की परिकल्पना को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के एक ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर और ट्रस्टेड क्वालिटी सप्लायर के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है,  हाल ही में जो बड़ी-बड़ी ट्रेड डील्स भारत ने की हैं, 'मदर ऑफ ऑल डील' का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जिस रिफाॅर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी, जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म्स किए गए हैं, वो एस्पिरेशन से भरे हुए भारत के साहसिक, टैलेंटेड युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है, भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं, हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं, ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि यह एक विशिष्ट बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है। साथ ही उच्च पूंजीगत व्यय को मजबूत आर्थिक विकास के साथ संतुलित करता है। उन्होंने कहा, 'आज का बजट ऐतिहासिक है, यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है, महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है,  यह बजट अपार अवसरों का द्वार है, यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।' पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें फिसकल डेफिसिट कम करने पर फोकस है, इसके साथ बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का समन्वय है, यह देश की ग्लोबल भूमिका को नए सिरे सशक्त करता है।

Read More प्रदेश में फिर मौसम ने ली करवट : धूलभरी आंधी के बाद कई जिलोें में बारिश, ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन

Post Comment

Comment List

Latest News

बजट 2026: वित्त मंत्री ने कहा-शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करना और युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, एसटीईएम को मजबूत करने पर दिया जोर बजट 2026: वित्त मंत्री ने कहा-शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करना और युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, एसटीईएम को मजबूत करने पर दिया जोर
बजट 2026-27 में शिक्षा के लिए 1.39 लाख करोड़ रुपये आवंटित, एसटीईएम शिक्षा, छात्रावास, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और शोध अवसंरचना मजबूत...
बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 7.85 लाख करोड़ का प्रावधान : देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना उद्देश्य, सैन्य तैयारियां होगी मजबूत
हकीकत से दूर बजट में सुधार नजरअंदाज : आर्थिक चुनौतियों को पूरी तरह नकारा, राहुल गांधी बोले- बिना नौकरी के युवा
बजट 2026: दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार के लिए 'दिव्यांग कौशल योजना' की घोषणा, वित्त मंत्री ने कहा-एएलआईएमसीओ को किया जाएगा और मजबूत
पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने बजट 2026 को बताया विकास और भविष्य की मजबूत नींव, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती प्रदान
बजट 2026: व्यक्तिगत आयकर की दरों में राहत नहीं, सामाजिक कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य; पढ़ें बजट पर क्या-क्या बोली वित्त मंत्री ?
बजट में राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने का कोई प्रावधान नहीं : किसानों को नहीं मिला कोई लाभ, खड़गे ने कहा- ब्रिटिश शासन के स्तर को भी पार कर चुकी असमानता