तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, मलबे में अभी कई फंसे; 200 से ज्यादा राहतकर्मी मौके पर

अब तक केवल नौ शवों की पहचान हो पाई

तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, मलबे में अभी कई फंसे; 200 से ज्यादा राहतकर्मी मौके पर
तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके संगारेड्डी में 3 मंजिला रासायनिक संयंत्र में विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 38 हो गई और 43 कर्मचारी अभी भी लापता हैं

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके संगारेड्डी में 3 मंजिला रासायनिक संयंत्र में विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 38 हो गई और 43 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार 38 मृतकों में से कईं शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है और अब तक केवल नौ शवों की पहचान हो पाई है। घायलों में से कुछ का अभी भी पाटनचेरू के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि “मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं। मलबा साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

पाशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची इंडस्ट्रीज संयंत्र में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में बहुमंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डीएनए विश्लेषण के साथ शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक डॉक्टरों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से हैं। अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के करीब 200 कर्मचारी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।विस्फोट के कारणों की जांच करने और निवारक उपायों की सिफारिश करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया