कांग्रेस का मोदी पर हमला : संकट के समय हमारे साथ खड़ा नहीं था एक भी देश, खेडा बोले- 'नरेंद्र बनिए सरेंडर' नहीं, 

बंगलादेश के एक पुराने एयरबेस को चीन अपग्रेड कर रहा है

कांग्रेस का मोदी पर हमला : संकट के समय हमारे साथ खड़ा नहीं था एक भी देश, खेडा बोले- 'नरेंद्र बनिए सरेंडर' नहीं, 

देश के बाहर की विदेश नीति एक ऐसे व्यक्ति चला रहे हैं, जो सरेंडर कर चुके हैं। भारत की सीमा से महज 12 किलोमीटर दूर बंगलादेश के एक पुराने एयरबेस को चीन अपग्रेड कर रहा है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार की विदेश नीति दुनिया के सामने समर्पण कर रही है और इसका ताजा उदाहरण अमेरिका के सामने उनका उस समय घुटनों पर आना है, जब सेना ने पाकिस्तान की गर्दन दबोच रखी थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने सरेंडर करके सैन्य कार्रवाई रोकते हैं और इसकी घोषणा भी अमेरिका से होती है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सैन्य कार्रवाई के दौरान जब बहादुर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गर्दन दबोच रखी थी, तभी ट्रम्प  का एक फोन आता है और मोदी ने सरेंडर कर दिया।  ट्रम्प ने कई बार कहा कि उन्होंने व्यापार की धमकी देकर सैन्य कार्रवाई को रुकवाया है, लेकिन मोदी ने इसका कभी जवाब नहीं दिया। ये जवाब देंगे भी नहीं, क्योंकि नाम नरेंद्र, काम सरेंडर-ये असलियत और हकीकत है। देश के अंदर सारी नीतियां ट्रोल्स चला रहे हैं और देश के बाहर की विदेश नीति एक ऐसे व्यक्ति चला रहे हैं, जो सरेंडर कर चुके हैं। भारत की सीमा से महज 12 किलोमीटर दूर बंगलादेश के एक पुराने एयरबेस को चीन अपग्रेड कर रहा है। 

संकट के समय में एक भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं था। हालात ये हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुवैत ने पाकिस्तान पर से वीजा रिस्ट्रिक्शन हटा दी। कुवैत की 21 प्रतिशत आबादी भारतीयों की है और श्रमिक 30 प्रतिशत हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प के बयान के बाद कुवैत और पाकिस्तान श्रमिकों से जुड़ा एमओयू साइन कर रहा है। ये नरेन्द्र मोदी की सरेंडर नीति है। प्रवक्ता ने कहा कि जब सारा विपक्ष एकजुट होकर देश और सेना के साथ खड़ा था तभी प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में घुटनों पर आ गए और उनके एक फैसले ने सभी को चौंका दिया। इसलिए कहते हैं'नाम नरेंदर, काम सरेंडर'। पिछले कुछ साल में नेपाल में भारत विरोधी सेंटीमेंट है और नेपाल लगातार चीन के नजदीक जा रहा है। श्री मोदी के सत्ता में आने से पहले पहले ऐसा नहीं था। उन्होंने इसे सरेंडर नीति बताया और कहा कि मोदी पाकिस्तान को मिलने वाले आईएमएफ का लोन नहीं रुकवा पाए। इधर एशिया विकास बैंक के प्रमुख एक जून को मोदी से मिले और उनके बैंक ने तीन जून को पाकिस्तान को 80 करोड डॉलर दे दिए।

मोदी के 11 साल के कार्यकाल को देखेंगे, तो हर बार वह सरेंडर करते ही देखेंगे। पहले कहते थे कि काला धन लाएंगे, बेरोजगारी हटाएंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, चीन को लाल आंख दिखाएंगे लेकिन सरेंडर कर बैठे। चीन को क्लीनचिट दे देते हैं। बात नया भारत की करते हैं और  युवा पीढ़ी को सिर्फ डायलॉगबाजी सिखा रहे हैं। 

 

Read More हकीकत से दूर बजट में सुधार नजरअंदाज : आर्थिक चुनौतियों को पूरी तरह नकारा, राहुल गांधी बोले- बिना नौकरी के युवा

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग