अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई

मंदिर ट्रस्ट ने सात भूखंडों की खरीद की

अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा प्रबंधन और भूमि खरीद में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एसआईटी जांच की पुरजोर मांग की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से व्यापक एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि राम मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों की नियुक्ति ट्रस्ट की बजाय भाजपा के इशारे पर हुई है और चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद इस्तीफे देना इस पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं इसलिए पूरे प्रकरण की इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अयोध्या में भूमि अधिग्रहण से लेकर मंदिर निर्माण और चढ़ावे के प्रबंधन तक लगातार कई गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने सात भूखंडों की खरीद की है और वे भूखंड राम मंदिर से काफी दूर हैं। इन भूखंडों का मंदिर के लिए कोई उपयोग नहीं है ऐसे में इन खरीदों का उद्देश्य स्पष्ट किया जाना चाहिए।

तिवारी ने कहा, "राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे की चोरी नहीं हुई, बल्कि शिला पूजन के समय से ही चोरी शुरू हो गई थी।" उन्होंने कहा कि वह अवध क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्ष 1985 से 1990 के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री रहे हैं। उनका दावा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को शुरू से बहुत करीब से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिर निर्माण से अधिक मंदिर आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया। उनका कहना यह भी कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन तब किया, जब निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ था। इसे परंपराओं के विपरीत बताते हुए उन्होंने दावा किया कि इसका राजनीतिक असर भी भाजपा पर नकारात्मक पड़ा है और उसकी लोकसभा की सीटें 306 से घटकर 240 पर आई हैं।

कांग्रेस नेता ने मंदिर समिति द्वारा अनाप शनाप खर्च किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि मंदिर उद्घाटन समारोह पर 112 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि राम मंदिर में चढ़े सोने और चांदी को पिघलाकर उससे प्राप्त धन को शेयर बाजार में निवेश किया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Read More पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज

तिवारी ने कहा, "मैं यह नहीं कहता कि भाजपा में सभी 'चंदा चोर' हैं, लेकिन यदि चढ़ावा चोरी की लिस्ट तैयार की जाए तो उसमें सारे 'चंदा चोर' भाजपा में हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में जवाबदेही से बचना चाहती है, लेकिन अब सचाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी से व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Read More जापान: पीएम तकाइची ने की पुष्टि, भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई
राजस्थान में 23 हजार से अधिक पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण तथा बजट में घोषित 2 वर्ष की...
अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद