निगम चुनाव में पूर्व पार्षद आजमाएंगे भाग्य : तैयारियों में जुटे, निगम में एनओसी के लिए लगाने लगे चक्कर

आरक्षण लॉटरी के बाद बदले समीकरण

निगम चुनाव में पूर्व पार्षद आजमाएंगे भाग्य : तैयारियों में जुटे, निगम में एनओसी के लिए लगाने लगे चक्कर
चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद पूर्व पार्षदों और नए दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया है। पिछले 24 घंटे में 24 से अधिक पूर्व पार्षदों ने नोड्यूज-एनओसी के आवेदन किए। पूर्व महापौर कुसुम यादव समेत कई वरिष्ठ नेता सक्रिय हैं।

जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही जयपुर नगर निगम में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी सामने आने के बाद पूर्व पार्षदों और नए दावेदारों ने टिकट की दौड़ में सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले कार्यकाल के 250 पार्षदों में से करीब 200 के दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा है। हालांकि अंतिम रूप से कितनों को पार्टी टिकट मिलेगा, यह भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा। चुनावी तैयारियों के बीच नगर निगम में पूर्व पार्षदों की आवाजाही बढ़ गई है। वार्ड आरक्षण लॉटरी के बाद पिछले 24 घंटे में दो दर्जन से अधिक पूर्व पार्षदों ने नोड्यूज और एनओसी के लिए आवेदन किया है। इनमें पूर्व महापौर  कुसुम यादव सहित कई पूर्व और वरिष्ठ पार्षद शामिल हैं। दावेदार नामांकन से पहले जरूरी दस्तावेज पूरे करने में जुटे हैं, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की तकनीकी परेशानी सामने न आए।

आरक्षण लॉटरी के बाद बदले समीकरण

वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद पूर्व पार्षद अपने-अपने राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों का आकलन कर रहे हैं। जिन वार्डों में आरक्षण उनके अनुकूल है। कई पूर्व पार्षद अपने पिछले कार्यकाल के काम और स्थानीय पकड़ के आधार पर पार्टी नेतृत्व के सामने दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

टिकट के लिए पुराने चेहरों की दावेदारी

Read More कैनवास पर दिखे अध्यात्म से मानव मन के द्वंद्व तक के रंग, जेसीसीए में 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र

भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज है। पूर्व पार्षद अनुभव और पिछले कार्यकाल के काम को आधार बनाकर टिकट मांग रहे हैं, जबकि पार्टी संगठन से जुड़े नए दावेदार भी अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं।

Read More सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर