मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी

एस्केप चैनल बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर की बाबा रामदेव सब-ब्रांच पर एस्केप चैनल निर्माण हेतु 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़। बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि स्वीकृत।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के तहत एस्केप चैनल निर्माण के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी है। यह एस्केप चैनल बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित है।

सरकार के अनुसार, एस्केप चैनल के निर्माण से पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। जैसलमेर में एस्केप चैनल के निर्माण से क्षेत्र में नहरी तंत्र को और सुदृढ़ करने की उम्मीद है।

बारां में 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर भूमि आवंटित :

Read More त्रिपोलिया बाजार के सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है। यह भूमि छबड़ा, शाहबाद और बारां तहसीलों में वन भूमि पर प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित की जाएगी।

Read More प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़

भूमि आवंटन के बाद इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा। इससे ग्रामीण और वन क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। सड़क कनेक्टिविटी में सुधार से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

Read More अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया

राज्य सरकार के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बारां जिले में 11 सड़कों के निर्माण से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन
दक्षिण एशिया का प्रमुख बी2बी प्रकाशन मंच 'जयपुर बुकमार्क' का 14वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक जयपुर लिटरेचर...
गलतागेट पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 17 मोटरसाइकिल बरामद, जानें पूरा मामला
भारत-फ्रांस-यूएई की त्रिपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया पर चर्चा, अंतरिक्ष और एआई समेत सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू