कांग्रेस की ग्रेट निकोबार परियोजना पर ओरांव से हस्तक्षेप की मांग, जयराम ने परियोजना में आदिवासी समुदायों के वन अधिकारों के उल्लंघन का लगाया आरोप

आदिवासी समुदायों से वैधानिक परामर्श की प्रक्रिया का नहीं किया पालन

कांग्रेस की ग्रेट निकोबार परियोजना पर ओरांव से हस्तक्षेप की मांग, जयराम ने परियोजना में आदिवासी समुदायों के वन अधिकारों के उल्लंघन का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आदिवासी कार्य मंत्री जुएल ओरांव को पत्र लिखकर ग्रेट निकोबार परियोजना में वनाधिकार कानून उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि निकोबारी और शोम्पेन जनजातियों की वैध सहमति बिना 13 हजार हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण किया गया। रमेश ने केंद्र से आदेश वापस लेने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता तथा पार्टी संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आदिवासी कार्य मंत्री जुएल ओरांव को पत्र लिखकर अंडमान-निकोबार की ग्रेट निकोबार परियोजना में आदिवासी समुदायों के वन अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। रमेश ने ओरांव को बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रेट निकोबार परियोजना में सभी वैधानिक प्रक्रियाओं के पालन का दावा किया है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।  उन्होंने आरोप लगाया कि वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक ग्राम सभा की सहमति, वन अधिकारों के निपटारे और आदिवासी समुदायों से वैधानिक परामर्श की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि 13 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि हस्तांतरण के मामले में निकोबारी और शोम्पेन जनजातियों की पारंपरिक भूमि शामिल होने के बावजूद गैर-आदिवासी बस्तियों की ग्राम सभाओं की सहमति को आधार बनाया गया, जो कानून के विपरीत है। रमेश ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा पूरी जनजाति की सहमति दिखाने पर भी सवाल उठाया है तथा कहा कि बाद में संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) वापस लेने के बावजूद उसे सहमति के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में शोम्पेन समुदाय की ओर से कथित सहमति प्रक्रिया और 18 अगस्त 2022 के प्रशासनिक प्रमाणपत्र को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत अधिकारों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू हुए बिना ही सभी अधिकारों के निपटारे का दावा किया गया। रमेश ने ओरांव से संबंधित आदेशों और प्रस्तावों को वापस लेने तथा वनाधिकार कानून को पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से लागू कराने की मांग की है।

 

Read More तमिलनाडु में विजय सरकार ने हासिल किया विश्वास मत: फ्लोर टेस्ट में टीवीके को मिले 144 वोट, विरोध में केवल 22 मत

Read More तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी

 

Read More SMS Hospital को बम से उड़ाने की धमकी, ढाई घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर