कांग्रेस पार्टी का नया पता 9 कोटला मार्ग : सोनिया-राहुल गांधी ने किया नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन, इतिहास को संजाए प्रेम की महागाथा बयां कर रही दीवारें

न्याय का परचम लहराने के लिए तैयार है

कांग्रेस पार्टी का नया पता 9 कोटला मार्ग : सोनिया-राहुल गांधी ने किया नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन, इतिहास को संजाए प्रेम की महागाथा बयां कर रही दीवारें

कांग्रेस मुख्यालय लम्बे समय के बाद अब अत्याधुनिक सुविधा सें युक्त 9 कोटला मार्ग स्थित इंदिरा गांधी भवन में शिफ्ट हो गया है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के नये मुख्यालय भवन का उद्घाटन किया। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर झंडा फहराया और पार्टी ने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का समारोह पूर्वक औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय लम्बे समय के बाद अब अत्याधुनिक सुविधा सें युक्त 9 कोटला मार्ग स्थित इंदिरा गांधी भवन में शिफ्ट हो गया है। 

कांग्रेस के नये मुख्यालय का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद यहां से पार्टी का संचालन शुरू हो गया है और बताया जा रहा है कि मार्च के आखिर तक कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय यहां से काम करना शुरू कर देगा। कांग्रेस ने नये भवन के उद्घाटन समारोह में पार्टी ने 400 से अधिक शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है, जिनमें पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दलों के नेता तथा कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्य शामिल हैं।

इस बीच पार्टी ने अपने नये मुख्यालय इंदिरा भवन को लेकर ट्वीट किया कि लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं। कांग्रेस एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प और एक नए विश्वास के साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य को गढऩे, लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और न्याय का परचम लहराने के लिए तैयार है।

 

Read More नीट यूजी का पेपर नहीं हुआ लीक : अनियमतिता की चल रही है जांच, सदन में बोले मंत्री- मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत