कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- मोदी की असलियत तो उसी दिन सामने आ गई थी जब...

18 साल से एमपी में बीजेपी की सरकार और पीेएम के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम: पवन खेड़ा

कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- मोदी की असलियत तो उसी दिन सामने आ गई थी जब...

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभा में कहा कि गहलोत सरकार ने कोई काम नहीं कराया। जबकि पीएम मोदी ने तो खुद ही इस बात का सर्टिफिकेट दिया था कि कोरोना काल में गहलोत सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएम मोदी की राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई रैलियों को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी की असलियत तो उस दिन ही सामने आ गई जब संसद में फिल्मी अभिनेत्रियां पहुंची थीं और देश की राष्ट्रपति वहां नहीं आई थी। खेड़ा ने कहा कि बीजेपी अपने सांसद बृजभूषण सिंह को बर्खास्त नहीं कर पाई और महिला अधिकारों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसलिए ही कहते हैं कि आप जातिवादी हो। आप महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं। 

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभा में कहा कि गहलोत सरकार ने कोई काम नहीं कराया। जबकि पीएम मोदी ने तो खुद ही इस बात का सर्टिफिकेट दिया था कि कोरोना काल में गहलोत सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है। खेड़ा ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान में 250 कॉलेज बनवाए हैं। चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां ज़ीरों: पवन खेड़ा
खेड़ा ने पीएम मोदी की मध्य प्रदेश में हुई जनसभा पर कहा कि पीएम ने अपने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया। ये वैसा ही था जैसे साल 1966 में एक फिल्म आई थी- 'नींद हमारी, ख्वाब तुम्हारे'। खेड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से बीजेपी की सरकार है और पीएम 44 बार कांग्रेस का नाम ले रहे हैं। इससे जाहिर है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां ज़ीरों हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद