मोदी के निशाने पर कांग्रेस का घोषणा-पत्र : एनडीए की सरकार आने पर निवेश और औद्योगिकीकरण पर होगा विशेष ध्यान, कहा- रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर लगेगा विराम

नौजवानों के किए कमाई प्राथमिकता सूची में शामिल है

मोदी के निशाने पर कांग्रेस का घोषणा-पत्र : एनडीए की सरकार आने पर निवेश और औद्योगिकीकरण पर होगा विशेष ध्यान, कहा- रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर लगेगा विराम

सरकार आने के बाद निवेश और औद्योगिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर विराम लगेगा।

आरा। बिहार चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी क्षेत्र के दिल कहे जाने वाले आरा की धरती पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को अपने निशाने पर लिया और भोजपुरिया अंदाज में कहा,'जे खेतवा उजड़ले बा, उहे अब बोआई के बात करत बा'। मोदी ने भोजपुर जिले से आये विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस भोजपुरी क्षेत्र में डालमिया नगर की सीमेंट फैक्ट्री थी, चीनी और कागज की मिलें थी, सभी को राजद के जंगलराज ने निगल लिया। सभी कारखानों में ताले लग गए। हजारो लोग बेरोजगार हो कर पलायन के लिए मजबूर हुए। उन्होनें कहा कि जब लालटेन और लाल झंडे ले कर महागठबंधन के लोग घूमेंगे, तो प्रदेश में निवेश करने कौन आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पुन: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार आने के बाद निवेश और औद्योगिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर विराम लगेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठ कर एनडीए के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं, उनको लग गया है कि हवा का रुख किधर जा रहा है। उन्होंने  विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि'जनता जनार्दन है, मत भूलो ये पब्लिक है, सब जानती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का बिहार में लक्ष्य साफ है। बिहार में एनडीए के संकल्पपत्र में साफ तौर पर लिखा है कि छात्रों के लिए पढ़ाई, मरीजों के लिए दवाई, किसानों के लिए सिंचाई और नौजवानों के किये कमाई प्राथमिकता सूची में शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार के अवसर के तहत बिहार में लाखों महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और रोजगार के संकल्प के तहत एक करोड़ तीस लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि भेजी गई है और 14 नवंबर को सरकार बनते ही उन्हें आगे सहयोग देने की योजनाएं बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय देश मे सबसे ज्यादा युवा आबादी बिहार में है और एनडीए सरकार ने तय कर लिया है कि प्रदेश में लाखों लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछा कर सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में  प्रदेश के किसी भी युवा को इच्छा के विरुद्ध पलायन करने की आवश्यकता नही होगी।

 

Read More कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार

Tags: congresss

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना