1000 दिन में युद्ध के लिए तैयार होगा ब्रिटेन, सरकार के ऐलान पर मचा विवाद

नेताओं के युद्धोन्माद को बिना सवाल दोहराने की कही बात

1000 दिन में युद्ध के लिए तैयार होगा ब्रिटेन, सरकार के ऐलान पर मचा विवाद
ब्रिटेन की वर्कर्स पार्टी के नेता जॉर्ज गैलोवे ने रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग के 1,000 दिनों में युद्ध की तैयारी संबंधी बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे ब्रिटिश सत्ता प्रतिष्ठान की रूस विरोधी पागलपन भरी बयानबाजी करार देते हुए कहा कि आर्थिक संकट से ध्यान भटकाने के लिए रूस को निशाना बनाया जा रहा है।

लंदन। ब्रिटेन की वर्कर्स पार्टी के नेता जॉर्ज गैलोवे ने रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग का 1,000 दिनों में युद्ध की तैयारी करने के आह्वान को ब्रिटिश अभिजात वर्ग की रूस के खिलाफ पागलपन भरी बयानबाजी का हिस्सा बताया है। जॉर्ज गैलोवे ने स्पुतनिक को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश मीडिया आज राजनीतिक अभिजात वर्ग द्वारा पेश किए जा रहे पागलपन को दोहराता है और कोई इस पर सवाल भी नहीं उठाता।

उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की पृष्ठभूमि में देश गिरावट की ओर बढ़ रहा है। राजनेता ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन में आर्थिक संकट और बिगड़ रहा है। गैलोवे ने कहा कि ब्रिटेन ने रूस को एक स्थायी दुश्मन घोषित कर दिया है और हर समस्या के लिए उसे दोषी ठहराया जाता है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री स्ट्रीटिंग ने पहले कहा था कि ब्रिटेन को 2030 तक संभावित लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए और ब्रिटिश सेना के पास इस मिशन को पूरा करने के लिए एक हजार दिन हैं। इसे पाने के लिए देश ने 2030 तक अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनायी है, जबकि 2026 में अनुमानित खर्च 2.6 प्रतिशत है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए