अपने हकों की मांग करना अपराध : दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने में नाकाम, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- इस देश में साफ हवा के लिए आवाज उठाने पर होगी गिरफ़्तारी

नौजवान नौकरी के लिए गुहार लगाएंगे तो गिरफ़्तार किए जाएँगे

अपने हकों की मांग करना अपराध : दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने में नाकाम, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- इस देश में साफ हवा के लिए आवाज उठाने पर होगी गिरफ़्तारी

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में लोगों की गिरफ्तारी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में हकों की मांग करना अपराध बन गया है। युवा, छात्र, महिलाएँ और किसान अपने अधिकार मांगते हैं, लेकिन सरकार उन्हें गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में, कई इलाकों में AQI 400 के आसपास।

नई दिल्ली। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदूषण से निपटने में नाकाम दिल्ली सरकार के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि इस देश में अपने हकों की मांग करना अब अपराध बन गया है। श्रीनेत ने इस रवैये को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि  इस देश के लोग अगर साफ हवा के लिए आवाज उठाएंगे तो गिरफ़्तार किए जाएँगे, नौजवान नौकरी के लिए गुहार लगाएंगे तो गिरफ़्तार किए जाएँगे।

श्रीनेत ने कहा कि छात्र पेपर लीक के खिलाफ बोलेंगे तो गिरफ़्तार किए जाएंगे, महिलाएं अपनी सुरक्षा की माँग करेंगी तो गिरफ़्तार की जाएंगी। किसान उपज का सही दाम माँगेंगे तो  गिरफ़्तार किए जाएंगे। आशा, आंगनवाड़ी सही मानदेय माँगेंगी तो गिरफ़्तार की जाएंगी, लेकिन बलात्कारी पेरोल पर पेरोल पा कर आजाद घूमेंगे। यह है मोदी मॉडल, जिसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।

कांग्रेस नेत्री ने कहा इस देश के युवा साफ हवा में साँस लेने और रोजगार के अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बदले में सरकार उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है। इस पीढ़ी को संविधान में आस्था और अब राहुल गांधी से उम्मीद है और उनका यही विश्वास इस देश की राजनीति बदलेगा।

गौरतलब है कि रविवार शाम इंडिया गेट पर कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं और प्रदूषण से निपटने में नाकाम राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। उधर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे सभी लोग बिना अनुमति के इंडिया गेट पर इकठ्ठा हुए थे।

Read More भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ती सर्दी के बीच वायु प्रदूषण के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आनंद विहार, चांदनी चौक से लेकर ज्यादातर इलाकों में 400 के आसपास पाया गया।

Read More हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल

 

Read More विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 359 अंक टूटकर खुला, इन कंपनियों पर रखें नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं