सत्येंद्र जैन को मारने पर तुला है तानाशाह : केजरीवाल

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगडऩे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

सत्येंद्र जैन को मारने पर तुला है तानाशाह : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगडऩे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था उसे एक तानाशाह मारने पर तुला है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगडऩे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था उसे एक तानाशाह मारने पर तुला है।केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,''जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको $खत्म कर देने की। वह सिर्फ 'मैं' में ही जीता है। वह सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं। वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लडऩे की शक्ति दें।"

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन के बारे में कई दिनों से परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने उनके गिरने की जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्ताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन के सिर में चोट आई है। एलएनजेपी में न्यूरो विभाग है। इसलिए एमआरआई के लिए उनको एलएनजेपी अस्पताल लेकर जाया गया है। वहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सत्येंद्र जैन का स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है कि जुर्म का अंत होगा। तानाशाह हटेगा। वक्त बदलेगा। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली की जनता को अच्छा स्वास्थ्य देने वाले शख्स आज एक तानाशाह सरकार के जुल्मों के खिलाफ जान की बाजी लगाकर संघर्ष कर रहा है। आज सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया, तो भविष्य में कोई आम आदमी देश सेवा का सपना नहीं देखेगा। सारा देश जैन साहब के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा हाईवे पर अनाधिकृत पार्किंग पर होगी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए सख्ती के निर्देश जयपुर-आगरा हाईवे पर अनाधिकृत पार्किंग पर होगी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए सख्ती के निर्देश
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही अनाधिकृत पार्किंग और इससे उत्पन्न जाम व सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते...
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
महान मूर्तिकार राम वी सुतारा का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन