देशभर में आज डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष हिरासत में

ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का विरोध

देशभर में आज डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष हिरासत में

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पिछले सप्ताह कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में डॉक्टरों की ओर से शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है।    

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पिछले सप्ताह कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में डॉक्टरों की ओर से शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है।    

आईएमए ने शुक्रवार को कहा कि सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रखी जाएंगी और हताहतों की संख्या पर भी नजर रखी जाएगी। नियमित ओपीडी हालांकि बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी भी नहीं की जाएंगी। आईएमए ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने चिकित्सा जगत और देश दोनों को झकझोर दिया है। अपराध की स्थिति को कॉलेज के अधिकारियों ने लापरवाही से संभाला और पुलिस जांच पहले दिन के बाद रुक गई।   इस बीच सीबीआई ने शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर भी आज सेवाओं का करेंगे बहिष्कार
जयपुर। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद रेजीडेंट डॉक्टर पहले से ही आंदोलित हैं। अब शनिवार को प्रदेशभर के प्राइवेट और सरकारी दोनों में कार्यरत डॉक्टरों ने भी एक दिन चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इमरजेंसी सेवाओं के अतिरिक्त ओपीडी सेवाओं में चिकित्सा सेवाएं इसके चलते ठप रहेगी। शुक्रवार को विभिन्न मेडिकल डॉक्टरों की यूनियनों ने चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह से भी मुलाकात कर डॉक्टरों की सुरक्षा मामले में वार्ता की। शुभ्रा सिंह के भरोसे के बावजूद डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम