चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को भेजा नोटिस, जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे पर मांगा स्पष्टीकरण

इस सार्वजनिक पोस्ट का आधार क्या है

रमेश ने कहा कि निवर्तमान गृह मंत्री सुबह से जिला कलेक्टर्स से फोन पर बात कर रहे हैं। अब तक 150 अधिकारियों से बात हो चुकी है। अधिकारियों को इस तरह से धमकाने की कोशिश निंदनीय है एवं अस्वीकार्य है।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित के मतगणना से पहले 150 जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है और इस मामले में आरोपों का आधार बताते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग ने नोटिस में रमेश के सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट का हवाला देते हुए उनसे जवाब मांगा है। इस पोस्ट में रमेश ने दावा किया कि निवर्तमान गृह मंत्री ने डीएम को फोन किया है। अब तक 150 से बात भी कर ली है।

आयोग ने रमेश को नोटिस भेजकर कहा कि आप अपनी बातों का प्रमाण के साथ हमें जवाब भेजें, क्योंकि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए देश का सारा प्रशासन आयोग के अधीन आ जाता है और जिलाधिकारी तथा जिले के अन्य सभी बड़े अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर आयोग के निर्देशन में काम करते हैं। आयोग को आपको यह बताना होगा कि आपकी इस जानकारी और इस सार्वजनिक पोस्ट का आधार क्या है।

रमेश ने कहा कि निवर्तमान गृह मंत्री सुबह से जिला कलेक्टर्स से फोन पर बात कर रहे हैं। अब तक 150 अधिकारियों से बात हो चुकी है। अधिकारियों को इस तरह से धमकाने की कोशिश निंदनीय है एवं अस्वीकार्य है। लोकतंत्र जनादेश से चलता है, धमकियों से नहीं। चार जून को जनादेश के अनुसार नरेन्द्र मोदी, अमित व भाजपा सत्ता से बाहर होंगे एवं इंडिया समूह विजयी होगा। अधिकारियों को किसी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए व संविधान की रक्षा करनी चाहिए। 

 

Read More कश्मीर में सैन्य इकाई में मिला मोर्टार बम : सुरक्षित रूप से किया निष्क्रिय, कोई नुकसान नहीं

Tags: notice

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर