जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु, तलाशी अभियान जारी

किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू के जंगलों में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चल रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी-ढ्ढ के दौरान व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने डोलगाम के इलाके में सुबह-सुबह आतंकवादियों से फिर से मुठभेड़ शुरु हो गयी।

उन्होंने कहा, अभियान को अंजाम देने के लिए कई सूत्रों से मिली खुफिया जानकारी को समन्वय किया गया था। सेना ने एक पोस्ट में कहा, घेराबंदी कर दी गई है, और अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि बर्फ से ढके चतरू इलाके में छिपे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के समूह को ढूंढ निकालने और खत्म करने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि, 18 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के दौरान देश विरोधी तत्वों द्वारा दुरुपयोग को रोकने के लिए शुक्रवार को सिंहपोरा, चिंगम और चतरू को कवर करने वाले छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। 

Read More 19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं