झारखंड में परीक्षा विवाद : छात्रों की मांगों पर सरकार से नहीं बनी पूरी सहमति, JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा

JPSC-PT रद्द करने पर सहमति; JSSC-CGL पर फैसला नहीं

झारखंड में परीक्षा विवाद : छात्रों की मांगों पर सरकार से नहीं बनी पूरी सहमति, JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी। सरकार और छात्र संगठनों के बीच 5 घंटे से अधिक बैठक। सरकार ने कई मांगें मानने का दावा किया, छात्रों ने असहमति जताई। जेपीएससी के 3 वरिष्ठ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।

रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। रविवार को छात्र संगठनों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई, जो पांच घंटे से ज्यादा चली। सरकार का दावा है कि छात्रों की आधी से ज्यादा मांगें मान ली गई हैं, जबकि छात्र संगठनों का कहना है कि कई अहम मांगों पर अब भी सहमति नहीं बनी है। छात्रों के मुताबिक, सरकार जेपीएससी-पीटी परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई है, लेकिन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बनी। परीक्षा व्यवस्था में सुधार समेत अन्य मांगों पर भी छात्रों ने ठोस निर्णय की मांग की है। इसी बीच, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीन वरिष्ठ सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है। एक दिन पूर्व ही जेपीएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में सीआईडी ने आयोग के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। सोमवार को तीनों सदस्यों को सीआईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होना था।

विधानसभा कूच करेंगे छात्र :

छात्र नेताओं ने कहा कि सीबीआई जांच की घोषणा होने तक वे किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर