पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 21 लोगों की मौत

उस समय काफी यात्री मौजूद थे

पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 21 लोगों की मौत

लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।

क्वेटा। पाकिस्तान में सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए शक्तिशाली विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 9 बजे यात्री जब प्लेटफॉर्म पर खड़े थे, तभी एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। पुलिस ने पुष्टि की कि विस्फोट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां उस समय काफी यात्री मौजूद थे।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बचाव और कानून प्रवर्तन टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और घायलों तथा मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

Tags: explosion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला