शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक

बाजार अपडेट: HCL Tech के घाटे से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक

आईटी क्षेत्र में मंदी के चलते HCL Technologies के शेयर 11% लुढ़क गए, जिससे सेंसेक्स 756 अंक और निफ्टी 198 अंक गिरकर बंद हुए। ₹5,733 करोड़ के टैक्स भुगतान के कारण कंपनी को भारी घाटा हुआ है। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही, जबकि FMCG और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त देखी गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक करीब एक फीसदी टूट गये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में तकरीबन 11 प्रतिशत की गिरावट रही। कमजोर वित्तीय परिणाम के कारण एचसीएल टेक्नोलॉजीज को करीब 11 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी को गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 900 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसकी मुख्य वजह विदेश में एक पुराने कर मामले में 5,733 करोड़ रुपये का भुगतान रहा। इसी मामले में वह 703 करोड़ रुपये का भुगतान पहली तीन तिमाहियों में कर चुकी है।

एचसीएल टेकनोलॉजीज के साथ दूसरी आईटी कंपनियों और बैंकों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स 756.84 अंक (0.95 प्रतिशत) गिरकर 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 198.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 24,378.10 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत वृहत बाजार में लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.13 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

आईटी सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गया। बैंकिंग, ऑटो, वित्त और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक भी टूट गये। एफएमसीजी, मीडिया, धातु, रियलटी, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अलावा दूसरी आईटी कंपनियों में इंफोसिस का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत, टीसीसीएस का तकरीबन तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का ढाई प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, मारुति सुजुकी, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

हिंदुस्तान यूनीलिवर में पौने तीन फीसदी की तेजी रही। एनटीपीसी का शेयर भी सवा दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। इटरनल और अल्ट्राटेक सीमेंट में एक से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Read More कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बनें। कपल ने सोशल...
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव