उत्तरी मैसेडोनिया : नाइट क्लब में लाइव शो के दौरान भड़की आग, 51 लोगों की जलकर मौत

पायरो टेक्निक इफेक्ट्स से आग लगने की आशंका

उत्तरी मैसेडोनिया : नाइट क्लब में लाइव शो के दौरान भड़की आग, 51 लोगों की जलकर मौत

दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित देश उत्तरी मैसेडोनिया के कोसानी में एक लोकप्रिय पल्स नाइट क्लब में रविवार सुबह भीषण आग लग गई

नई दिल्ली। दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित देश उत्तरी मैसेडोनिया के कोसानी में एक लोकप्रिय पल्स नाइट क्लब में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 51 लोगों की मौत होने की आशंका है। यह नाइट क्लब राजधानी स्कॉप्जे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। आग रविवार तड़के लगी, जब मशहूर हिप-हॉप कपल एडीएन लाइव परफॉरमेंस दे रही थीं।

एडीएन के परफॉरमेंस को देखने के लिए लगभग 1,500 लोग इकट्ठा हुए थे, वहीं आग लगने के बाद कुछ ही घंटों में पूरे क्लब में तेजी से फैल गई। माना जा रहा है कि आग पायरो टेक्निक इफेक्ट्स की वजह से लगी होगी। इसका इस्तेमाल आतिशबाजी के लिए किया जाता है, जिससे चिंगारियां निकलती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नाइट क्लब को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है, जबकि घना धुआं रात के समय आसमान में देखा गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, 50 से अधिक लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों द्वारा मौतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

पायरो टेक्निक इफेक्ट्स से आग लगने की आशंका
शुरूआती रिपोर्टों के मुताबिक, शो के दौरान इस्तेमाल किए गए पायरो टेक्निक इफेक्ट्स से यह आग लगी हो सकती है। फुटेज में मंच से चिंगारियां निकलते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे छत में आग लगी और तेजी से पूरे क्लब में आग फैल गई।  रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आग एडीएन के लाइव शो के दौरान लगभग 2:00 बजे लगी।

Tags:     fire

Post Comment

Comment List

Latest News

जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
राजस्थान विधानसभा में आश्रम हॉस्टल में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जोरदार बहस और हंगामा। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से जुड़े...
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न 
यूनिवर्सिटीज में विमर्श शुल्क पर सदन में हंगामा, जूली और मंत्री के बीच तीखी बहस और हंगामा
आगे चल रहे ऑटो से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत : मजदूरी कर लौट रहे थे, एक मृतक की हुई पहचान 
वेस्ट बैंक में जमीन पर कब्जे की तैयारी में इजरायल, कहा-आठ मुस्लिम देशों का निंदा बयान बेबुनियाद और गुमराह करने वाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था