भारत-पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग, संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमति

पाक ने कई बार किया उल्लंघन

भारत-पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग, संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमति

दोनों पक्ष सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल के लिए 25 फरवरी, 2021 को नए सिरे से किए गए संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं

जम्मू। भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के चक्कन-दा-बाग क्रॉसिंग पॉइंट पर आयोजित ब्रिगेडियर-स्तरीय फ्लैग मीटिंग में सीमा पर शांति के लिए नए सिरे से संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाल ही में सीमा तनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच ब्रिगेडियर-स्तरीय फ्लैग मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और एक घंटे से अधिक समय तक चली। दोनों पक्ष सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल के लिए 25 फरवरी, 2021 को नए सिरे से किए गए संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं।

पाक ने कई बार किया उल्लंघन
इस वर्ष पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का कई बार उल्लंघन हुआ है। गत 19 फरवरी को सेना के सतर्क जवानों ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संदिग्ध गतिविधि के मद्देनजर गोलीबारी शुरू की थी। इससे पहले 16 फरवरी को भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। गत 14 फरवरी को अखनूर सेक्टर के केरी इलाके में सीमा पार से संदिग्ध स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान घायल हो गया था। इसके अलावा 10 फरवरी को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से संदिग्ध गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था और आठ फरवरी को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया था।

उपराज्यपाल ने भी की उच्च स्तरीय बैठक 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और जम्मू संभाग में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग से आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में चीन के 12 हैकर गिरफ्तार : सरकारी एजेंसियों समेत विभिन्न संस्थानों को बना रहे थे निशाना, कई देशों के विदेश मंत्रालयों को भी किया प्रभावित अमेरिका में चीन के 12 हैकर गिरफ्तार : सरकारी एजेंसियों समेत विभिन्न संस्थानों को बना रहे थे निशाना, कई देशों के विदेश मंत्रालयों को भी किया प्रभावित
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) के 2 अधिकारियों सहित 12 चीनी नागरिकों की दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को बाधित करने और रोकने...
महिलाओं को 2500 रुपए देने के मुद्दे पर चुप है भाजपा : मोदी की गारंटी में अब 2 दिन शेष, आप ने  प्रदर्शन कर मांगा जवाब, पूछा - महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगो पर चर्चा : सदन में विधायकों ने दिए सुझाव, सराफ ने कहा- पूर्ववर्ती सरकार में बहुत सी सुविधाएं मजबूत नहीं हो पाई
असर खबर का - सरकारी मंदिरों की भूमि से अतिक्रमण हटाए सरकार, मंदिरों की भूमि पर काबिज हो रहे अतिक्रमी
दानदाताओं के बीच विवाद के चलते अटका मेड़ता ट्रोमा सेंटर भवन निर्माण : खींवसर
औद्योगिक इकाइयों के चलते हो रही भयंकर बीमारियां : किसानों की फसलें हो रही बर्बाद, इन कंपनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी सरकार?; विधानसभा में बोले जसवंत यादव 
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग हुई पूरी