गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

 राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है। द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था।

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। वे राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने किया। गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक रहेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल का कार्यकाल खत्म 
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है। द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप-2023 तक ही था। मगर बीसीसीआई ने बढ़ा दिया था। 42 साल के गंभीर श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से कार्यभार संभालेंगे, जहां टीम इंडिया 27 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले 3 एकदिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया