केरल में करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 2.55 करोड़ रुपये का सोना जब्त

सोना जूस मेकर, चावल बनाने वाले कुकर और पंखे में छिपा कर रखा गया था

अधिकारियों ने इस मामले में कप्पड़ के इस्माइल को हिरासत में लिया। इसके अलावा अरिंब्रा के अब्दुल रऊफ के पास से भी दो किलो 326 ग्राम सोना जब्त किया गया।

मलप्पुरम ((एजेंसी))। केरल में करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरुवार को दो यात्रियों के पास से चार किलो 650 ग्राम सोना जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में सामान की जांच के दौरान सीमा शुल्क उपायुक्त जे. आनंदकृष्णन के नेतृत्व वाली टीम ने कुकर और एयर फ्रायर के छिपा कर रखा दो किलो 324 ग्राम सोना जब्त किया जो तस्करी करने के लिए लाया गया था। अधिकारियों ने इस मामले में कप्पड़ के इस्माइल को हिरासत में लिया। इसके अलावा अरिंब्रा के अब्दुल रऊफ के पास से भी दो किलो 326 ग्राम सोना जब्त किया गया। सोना जूस मेकर, चावल बनाने वाले कुकर और पंखे में छिपा कर रखा गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ