पुलिस अधिकारियों की आत्म्हत्या पर सरकार दें जवाब : हरियाणा में सब कुछ ठीक नहीं, सैलजा ने कहा- मामलों की बारीकी से पड़ताल करने की जरूरत 

सरकारी व्यवस्था पर अधिकारियों को भी भरोसा नहीं

पुलिस अधिकारियों की आत्म्हत्या पर सरकार दें जवाब : हरियाणा में सब कुछ ठीक नहीं, सैलजा ने कहा- मामलों की बारीकी से पड़ताल करने की जरूरत 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि इन सब मामलों के कारणों की बारीकी से पड़ताल करने की जरूरत है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव सैलजा कुमारी ने पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या के मामले में हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां शासन-प्रशासन की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इसलिए पुलिस अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं। सैलजा ने कहा कि एएसआई संदीप की आत्महत्या बहुत गंभीर मामला है और कांग्रेस शुरु से कहती आ रही है कि हरियाणा में सब कुछ ठीक नहीं है। आईपीएस अधिकारी के बाद एएसआई की आत्महत्या के मामले को सामान्य रूप से नहीं लिया जा सकता है। यह बेहद गंभीर मामला है और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि इन सब मामलों के कारणों की बारीकी से पड़ताल करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का इस तरह से आत्महत्या करना बताता है कि हरियाणा सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि सरकारी व्यवस्था पर अधिकारियों को भी भरोसा नहीं रह गया है। सैलजा ने कहा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार के साथ जो हुआ उसका सबको पता हो गया है, लेकिन उसके बाद एक और अधिकारी आत्महत्या करता है। इसका सीधा मतलब है कि पुलिस अधिकारियों का ही सिस्टम पर भरोसा नहीं बचा है। शासन प्रशासन उनकी मदद क्यों नहीं कर पा रहा है और ऐसे हालात कैसे पैदा हो रहे हैं कि पुलिस अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है कि अधिकारी इस तरह से आत्महत्या कर रहे हैं। अगर सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय की पक्षधर है तो पता लगाया जाना चाहिए कि बार-बार ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि पुलिस अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं। 

 

Tags: Suicide

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प