गुजरात बना आईपीएल का नया चैम्पियन

गुजरात ने राजस्थान को 130 रन पर रोक दिया

गुजरात बना आईपीएल का नया चैम्पियन

कप्तान हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन और शुभमन गिल के नाबाद 45 रन की बदौलत गुजरात सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के फाइनल में सात विकेट से हराकर पहली बार में ही नया चैंपियन बन गया।

अहमदाबाद। कप्तान हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन और शुभमन गिल के नाबाद 45 रन की बदौलत गुजरात सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के फाइनल में सात विकेट से हराकर पहली बार में ही नया चैंपियन बन गया।

राजस्थान का खिताब जीतने का सपना टूटा
गुजरात ने मैच में राजस्थान को 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया और 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान इस हार के साथ 14 साल के अंतराल के बाद भी खिताब नहीं जीत सका। राजस्थान ने स्टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में टॉस जीतकर पहले खेलेने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला सही नहीं रहा। यशस्वी जायसवाल टीम के 31 के स्कोर पर आउट हुए। यशस्वी ने 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के सहारे 22 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन 14 रन बनाकर टीम के 60 के स्कोर पर हार्दिक का पहला शिकार बने।

बटलर ने मारे सबसे ज्यादा चौके-छक्के
बटलर ने आईपीएल -2022 में शानदार खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए। यही नहीं उन्होंने सबसे चौके-छक्के और रन भी अपने नाम किए । बटलर 45 छक्के लगा सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में नम्बर-1 पर रहे। लोकेश राहुल 15 मैचों में 30 छक्के लगा दूसरे नम्बर पर रहे। इसके साथ ही उन्हों ने 17 मैचों में सबसे अधिक 83 चौके भी लगाए।  बटलर ने इस आईपीएल में सर्वाधिक चार शतक लगा विराट कोहली के सर्वाधिक चार शतकों की बराबरी की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली हाई...
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक