गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर दी बधाई, कहा- पूर्वोत्तर की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है असम राइफल्स ने 

इसकी स्थापना 1835 में की गई थी

गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर दी बधाई, कहा- पूर्वोत्तर की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है असम राइफल्स ने 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर बल के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई दी है

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर बल के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई दी है। शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि “ पूर्वोत्तर के हमारे बहादुर प्रहरी, असम राइफल्स के जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस पर बधाई। बल ने अपनी वीरता से पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए चुनौतियों का सामना किया है और लोगों को मानवीय सहायता देकर दिल जीता है। असम राइफल्स के योद्धाओं को सलाम जिन्होंने कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान दिया।”

असम राइफल्स केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक महत्वपूर्ण बल है और इसकी स्थापना 1835 में की गई थी। यह सेना के साथ मिलकर पूर्वोत्तर के राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और म्यांमार से लगती सीमा की रक्षा करती है। इसका मुख्यालय शिलांग में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर